शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर (छ.ग.) में नवीन एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ

0
Spread the love

शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर (छ.ग.) में नवीन एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ

सूरजपुर – न्यूज़29….. महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ.एस.एस. अग्रवाल एवं जनभागीदारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा वर्तमान प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के अथक प्रयास से शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्ततः एन.सी.सी. यूनिट की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति प्रदान करते हुए 7 सी. जी. एन. सी. सी बटालियन बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल सतीष कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये आज दिनांक 02 नवम्बर 2022 को एन.सी.सी. प्रथम वर्ष की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करा ली।
यूनिट में 53 कैडेट की भर्ती तीन वर्षों में की जानी है। प्रथम वर्ष 18 द्वितीय वर्ष-18 तृतीय वर्ष-17. इस सतों में 33 प्रतिशत स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित है। प्रथम वर्ष में 12 छात्र सैनिक, 06 छात्र सैनिक, 04 रिर्जव की भर्ती की गई। उल्लेखनिय है कि सूरजपुर में शासकिय बा.उ. मा. विद्यालय में एन.सी.सी. के ‘A’ Certificate के पश्चात महाविद्यालय में एन. सी. सी. नहीं होने के कारण छात्रों को नहीं मिल पाता था। जिसके कारण उन्हें अम्बिकापुर में प्रवेश लेना पड़ता था। अब उन्हें सूरजपुर महाविद्यालय में ही एन.सी.सी. का C Certificate मिल पाएगा। कैडेट की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए भारतीय सेना से हवलदार विवेकानंद शासकीय बा.उ.मा. विद्यालय सूरजपुर के एन.सी.सी अधिकारी सुनिल दत्त तिवारी महाविद्यालय के एन.सी.सी. के केयर टेकर दिपचंद एक्का, महाविद्यालय के श्री टी. आर राहंगडाले (सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र) श्री अनिल कुमार चक्रधारी (सहायक प्राध्यापक भौतिकशास्त्र) तथा सीनियर कैडेट विक्की विश्वकर्मा का उल्लेखनिय सहयोग रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष ने उक्त एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ करने के लिए कमान अधिकारी कर्नल सतीष कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल संजीव राय, एस. एन. रंजीत सिंह, एवं शासकीय बा. उ. मा. विद्यालय सूरजपुर के एन.सी.सी. अधिकारी के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot depo 10k
slot qris
slot spadegaming
slot pg soft
habanero slot
cq9 slot
slot garansi kekalahan bebas ip