महाविद्यालय रनहत का उद्घाटन विधायक व सरगुजा बृहस्पति सिंह विकास प्राधिकरण ने किया….

0
Spread the love


सुरजपुर – न्यूज़29……नवीन महाविद्यालय रनहत का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, राजकुमार यादव सदस्य राज्य बीज विकास निगम मण्डल, डां. रिजवान उल्ला अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग के विशिष्ट आतिथ्य तथा बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में नवीन महाविद्यालय का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया।
इस मौके पर बलरामपुर जिले के अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने।
ज्ञात हो कि विधायक बृहस्पत सिंह वर्ष 2013 कार्यकाल के दौरान रनहत भ्रमण में कांग्रेस की सरकार बनने पर महाविद्यालय खोलने की घोषणा कर डाली थी।
सुखद संयोग रहा कि दूसरे पंचवर्षीय में भी जनता ने बृहस्पत सिंह पर विश्वास जताया और पुनः इन्हें विधायक चुना तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार भी बनीं तथा इन्होंने अपनी घोषणा को मूर्त रुप देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में घोषणा करवा दी।
जिसका प्रतिफल आज नवीन महाविद्यालय शुभारम्भ के रुप में प्राप्त हो सका है जिसके लिए विधायक ने हृदय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।विधायक बृहस्पत सिंह महाविद्यालयीन छात्रों की बैठक व्यवस्था के लिए विधायक मद से 03 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी शुभारम्भ अवसर पर की साथ ही नव प्रवेशी छात्रों का मुंह मिठा कराया गया तथा स्कूल बैग भी छात्रों को प्रदान की गई।विधायक बृहस्पत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रनहत क्षेत्र के लिए उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की सौगात मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई है यह क्षेत्रवासियों के लिए।
महत्वपूर्ण सौगात में से एक है।विधायक ने अनेक विकास व निर्माण कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन क्षेत्र में लगातार होने की भी बात दुहराई।कार्यक्रम को कलेक्टर एवं अपर संचालक तथा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
आभार प्रदर्शन घनश्याम पाण्डेय प्राचार्य उमावि रनहत ने की।
उद्घाटनअवसर पर रिमीजीयूस एक्का कलेक्टर बलरामपुर, नंद कुमार देवांगन प्राचार्य नवीन महाविद्यालय रनहत,भरत कौशिक एसडीएम बलरामपुर, रोशनी तिर्की तहसीलदार डौरा,केके जायसवाल सीईओ,योगेन्द्र जायसवाल चौकी प्रभारी रनहत, रमाकांत जायसवाल, ब्रिज गुप्ता, विनोद तिवारी, विन्देश्वरी गुप्ता, रिपुजित सिंहदेव, जशवंत सिंह,शिव कुमार यादव,मुन्ना मिश्रा, रविन्द्र यादव, राजनाथ सिंह,विकास जायसवाल,रमेश कुमार सरपंच, राममुरत यादव, संजीत गुप्ता, राम सूरत यादव, रामटहल यादव, तथा स्कूली स्टाफ,कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot depo 10k
slot qris
slot spadegaming
slot pg soft
habanero slot
cq9 slot
slot garansi kekalahan bebas ip