ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों में जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
Spread the love

*ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों में जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*

*सूरजपुर – न्यूज़29*…… ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी इफ़ेसियेंसी, भारत सरकार द्वारा किसानो मे ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु देशभर मे व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बी. ई. ई. के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा ऊर्जा दछ सिंचाई पंप के उपयोग एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहित किये जाने के लिये दिनांक 02.12.2022 को जिला पंचायत संसाधन केंद्र से जिला सूरजपुर में ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सूरजपुर जिले के सभी 6 विकासखंड के 75 कृषकों ने भाग लिया एवं ऊर्जा तथा जल संरक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उप संचालक ऋषभ सिंह चंदेल, एवं प्रवक्ता के रूप मे कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. तिग्गा, अधीक्षण अभियंता महोदय ए. के. अग्निहोत्री क्रेडा, डॉ. प्रीतँसो भगत कृषि विज्ञान केंद्रअंबिकापुर, सहायक संचालक कृषि डी. एस. पैंकरा, संदीप सिन्हा, सी एस पी डी सी एल के सहायक अभियंता बंश रूप मरकाम एवं सहायक अभियंता खेस जी, सुजीत श्रीवास्तव सहायक अभियंता क्रेडा, एवं क्रेडा जिला कार्यालय सूरजपुर के अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot depo 10k
slot qris
slot spadegaming
slot pg soft
habanero slot
cq9 slot
slot garansi kekalahan bebas ip