कलेक्टर एवं सीईओ ने किया खोपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण धान का तौल निर्धारित मापदंड अनुसार करने के निर्देश दिए टोकन सत्यापित कर धान विक्रय कर चुके किसानों से रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए

0
Spread the love

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया खोपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

धान का तौल निर्धारित मापदंड अनुसार करने के निर्देश दिए

टोकन सत्यापित कर धान विक्रय कर चुके किसानों से रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए

सूरजपुर – न्यूज़29…….कलेक्टर इफ्फत आरा एव जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने भैयाथान ब्लाक के खोपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण। उन्होंने किसान के टोकन का अवलोकन किया। कितना रकबा है की जानकारी ली। कलेक्टर आरा ने टोकन सत्यापित कर धान विक्रय कर चुके किसानों से रकबा समर्पण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने गलत टोकन के काटने एवं लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्धारित किए गए तौल आधार पर ही धान खरीदी करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने विक्रय करने आए किसानों से भुगतान आदि के संबंध में चर्चा की ।किसानों ने भुगतान हो जाने एवं सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है बताया। नियमित भुगतान होने से से किसान बंधु बेहद खुश हैं।
कलेक्टर आरा ने धान की गुणवत्ता का अवलोकन किया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी का जांच भी किया। उन्होंने धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भी धान को साफ और सुखाकर लाने की समझाईश दी। कलेक्टर स्टेकिंग कार्य का अवलोकन किया और व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने समक्ष धान तौल भी कराया एवं तौल सही निर्धारित मापदंड में कराने एवं नोडल अधिकारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot depo 10k
slot qris
slot spadegaming
slot pg soft
habanero slot
cq9 slot
slot garansi kekalahan bebas ip