प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए गिरीश गुप्ता

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए गिरीश गुप्ता
सूरजपुर- न्यूज़29……भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू द्वारा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति की घोषणा की गई है। जिसमें सूरजपुर जिले के अघिना-सलका निवासी गिरीश गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। घोषित प्रदेश कार्यसमिति में श्री गुप्ता की नियुक्ति पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए अपेक्षा पर खरा उतरने की बात कही है। इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन व जिला के समस्त नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने मुझ पर भरोसा किया है उस पर पूरा खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इनकी स्वच्छ और साफ बेदाग छवि है। ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। भटगांव विधानसभा में करीब 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति करते आ रहे है, जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। गिरीश के नियुक्ति पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।