वार्षिक आमसभा में 63 सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

वार्षिक आमसभा में 63 सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
सुरजपुर – न्यूज़29……सलका अघिना – पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने धनलक्ष्मी महिला कलस्टर संगठन बंजा के वार्षिक आमसभा में 63 सफाई कर्मी महिलाओं का फुल वर्षा कर चरण धोकर श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान्न वितरण किया।
इस दौरान कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरिश गुप्ता ने कहा कि जब बात सफाई की हो रही हो तो महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि घर हो या बाहर उसे साफ रखने में नारी शक्ति की अधिक भूमिका रहती है, महिलाएं निरंतर समूह के माध्यम से प्रगति कर रही हैं, और आत्म निर्भर हो रहीं हैं, महिलाए सिर्फ पुरुष ही नहीं देवताओं की भी जननी है। जीवन के हर मोड़ पर संघर्ष करने की क्षमता रखतीं हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा सहित कई योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है आप उसका लाभ लें व केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। अंत में पूर्व जिला पं उपाध्यक्ष ने कहा कि जहां नारियों की पूजा की जाती है वहां देवता निवास करते हैं। सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना सफाई के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सफाई कर्मियों को गले लगाना चाहिए। यह एक समान जनक काम हैं। सफाई कर्मियों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। महिला समूह ने सम्मान कार्यक्रम खूब सराहना की। इस बीच दुर्गा सारथी जिला पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में सफाई कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी गांव की महिलाये समुह के माध्यम से अपने पैर पर खडी हो रही है किसी भी मामले पर महिला पिछे नही है। पुरुषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है।
सम्मान कार्यक्रम मे हुबलाल सिंह, राजु सिंह, राम बाई देवागन, ताहिर हुसैन, रामदेव कुशवाहा, फिरोज खान, देवेन्द्र गुप्ता, अनुप जायसवाल, गीता साहु, बबीता पैकरा, फुलमति एक्का, उपस्थित रहे। सम्मान पाने वाले मे ग्राम कुसुमुसी से सरिता रजक, अंजू, कमली बाई, बड़सरा से दुर्गावती, जानकी, बस्कर से सुनीता राजवाड़े, ममता, कुर्रीडिह से अरुणा सिंह, ज्योति, बंजा से श्रद्धा मंगली बाई फूलमती, रामकुमारी,चोपन से दुर्गा संगीता, रगदा से सुशीला परमेश्वरी, मसीरा से रेशमा उमेश्वरी लक्ष्मनीया सोनू कुंवर, खड़गवा से लक्ष्मी उर्मिला, सोनपुर सी से प्यारो बाई शारदा सारथी बांसापारा से संगीता अंशु पार्वती, गंगोटी लीलावती धनेश्वरी हिरकुंवर, शिवप्रसाद नगर से पूर्णिमा सीतारवि, भौराही नानो बाई प्रमिला व अन्य के नाम प्रमुख है।