जर्जर सड़क पार नही कर पाई कार तो बाईक पर बैठकर लोगों से मुलाकात पहुंचे गिरीश गुप्ता

सूरजपुर- ओडगी विकासखंड के दुरुस्त अंचल ग्राम पंचायत कुप्पा एवं कर्री के लोगों से जनसम्पर्क करने के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने जाना चाहा तो पगडंडी सड़क अत्यंत जर्जर हालत में थी। जिसके वजह से अपनी कार बीच रास्ते में छोड़ बाईक मे बैठ निकल पड़े। ज्ञात हो कि जब से गिरीश गुप्ता को किसान मोर्चा मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है वे लगातार क्षेत्र में दौरा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एडी चोटी एक कर दिये हैं। नवाचार के माध्यम से लगातार कार्यक्रम कर केन्द्र की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं तथा लोगों से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने मे कोई कसर नहीं छोड रहे हैं।
गोंडवाना के सरपंच पति को कराया भाजपा ज्वाईन
ग्राम पंचायत कुप्पी के जमड़ीपारा मे नरेन्द्र मोदी के रीति-नीति से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे जमड़ी पारा जिसमे मुख्य अतिथि गिरीश गुप्ता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सरगुजा प्रभारी, शीतल प्रसाद गुप्ता विशेष आमंत्रित सदस्य एवं ओड़गी मंडल सह प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता शक्ति केन्द्र प्रभारी कुदरगढ़, विशिष्ट अतिथि बलीराम यादव मंडल मंडल मंत्री भैयाथान उपस्थित थे। जमड़ी पारा के लोगों की समस्याओं को सुनी लोगो का कहना है कि आज यहां सड़क बिजली पानी नही है जो कि काले पानी के गुजर बसर कर रहे है। सरपंच पति विजय सिंह एवं गोंडवाना कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा में शामिल हुये। जिनको मुख्य अतिथी गिरीश गुप्ता, शीतल प्रसाद गुप्ता एवं अन्य अतिथियों के द्वारा वस्त्र पहनाकर भाजपा मे शामिल कराया गया। भाजपा शामिल होने वाले विजय सिंह सरपंच पति, लालू प्रसाद यादव रुपनारायण सिंह रमेश सिंह राजेश यादव राम प्रसाद यादव धर्मपाल पंडो राम सुभग यादव जयपाल सिंह बाबूलाल यादव फूलकुंवर पंडो देवलाल सिंह नेटी दिनेश पंडो सहदेव पंडो शन्नीलाल श्याम बंशीलाल श्याम फूलमत यादव पुसनी बाई पंडो प्रेमलाल पंडो सुमित्रा सिंह रामसाय पंडो भीम सिंह श्याम एवं अन्य उपस्थित थे।