नायाब तहसीलदार ने फसलों का किया निरीक्षण….
सुरजपुर- न्यूज़29….. सुरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को नायब तहसीलदार पिलखा बिश्रामपुर आर .बी मानिकपुरी के नेतृत्व में ग्राम लक्ष्मणपुर में गिरदावरी का कार्य किया गया।
यहां पर नायब तहसीलदार ने खेतों में पहुंचकर किसानों के फसलों की वास्तविक अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पटवारी मनीष वास्तव को निर्देशित किया तथा किसी भी किसान को धान बेचने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसलिए मौके पर राजस्व अमला ने वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड में दर्ज किया।
गिरदावरी कार्य के दौरान नायब तहसीलदार आर. बी मानिकपुरी, पटवारी मनीष वास्तव, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक आनंदपाल जायसवाल एवं साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित थे।