छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता झारखंड में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान सूरजपुर जिले से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल झारखंड के लिए रवाना

0
Spread the love

सूरजपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश के भाजपा नेताओं को झारखंड प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों मे चुनाव प्रचार की जवाबदारी सौंपी जा रही है। झारखंड प्रदेश के लोकसभा चुनाव मे जिले से भटगांव विधायक व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दुमका लोकसभा क्षेत्र की जवाबदारी सौपी गई है वहीं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र मे प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। भाजपा पदाधिकारियों को झारखंड के अलग लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों मे प्रचार अभियान को तेज करने की जवाबदारी होगी। झारखंड प्रदेश मे अभी किसी भी लोकसभा क्षेत्र मे चुनाव संपन्न नही हुए हैं ऐसे छत्तीसगढ़ के विधायक सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों मे भेजा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश मे लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके है इसलिए प्रदेश के नेताओं को पड़ोसी राज्य झारखंड मे लोकसभा चुनाव अभियान को तेज करने की जवाबदारी दी गई है। इसको लेकर सभी भाजपा पदाधिकारी शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot depo 10k
slot qris
slot spadegaming
slot pg soft
habanero slot
cq9 slot
slot garansi kekalahan bebas ip